आरएस पुरा। वार्ड-12 शिव नगर स्थित शिव मंदिर का सोमवार को 47 वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम तथा श्रद्धा पूर्वक तरीके से मनाया गया। इस दौरान सुबह हवन यज्ञ हुआ। उसके बाद सत्संग के साथ-साथ भंडारा लगाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौ श्याम लाल मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुंसिपल कमेटी अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पार्षद किशोर शर्मा, अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के हेमराज खजूरिया, राजकुमार शर्मा, प्रवीन शास्त्री, मनोज कश्यप कैप्टन खेमानांद आदि ने बताया कि हर साल शिव मंदिर मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं इस दौरान गौतम शास्त्री ने प्रवचन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर पंडित रामलाल, इंद्रजीत सुदन, अशोक शर्मा, राजदीप, रवि खजूरिया, भारत शर्मा, संजय सुदन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
पौष पूर्णिमा पर स्नान कर पूजा पाठ किया
विजयपुर। पौष पूर्णिमा पर सोमवार को लोगों ने स्नान कर पूजा पाठ किया। जानकारी के अनुसार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ना अथवा सुनना, पूजा करना अथवा कराना बेहद शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान श्रीगणेश माता पार्वती भगवान शिव, सत्यनारायण और चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। लोगों ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र नदियों, सरोवरों में स्नान करने का विशेष महत्व है, लेकिन कोरोना के चलते घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान किया और जरूरतमंद व्यक्ति एवं ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा किया। संवाद