आरएस पुरा। डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी और बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने बुधवार को ब्लॉक सुचेतगढ़ के गांव मखदूम में तारकोल बिछाने का काम शुरू कराया। टोनी ने कहा कि ब्लॉक की सभी पंचायतों में तेजी से विकास कराए जा रहे हैं। ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
डीडीसी चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि उनकी सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच अक्षय कुमार, पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह, कैप्टन करनैल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। संवाद