फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम- आदमी पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आम आदमी पार्टी की तरफ से वीरवार को गांव सतराईयां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पार्टी नेता पूर्व डीएसपी जोगिंद्र सिंह चिब मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी मुहैया कराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार प्रदेश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने पूरी दिल्ली का नक्शा ही बदल कर रख दिया है।लोगों को हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। शिक्षा, बिजली व पानी के लिए सबका अधिकार है, पर पिछली सरकारों की तरह मौजूदा केंद्र की सरकार द्वारा लोगों की अनदेखी के सिवाए कुछ नहीं किया। जोगिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों का शामिल होना साबित करता है कि पार्टी की नीतियों से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग सहमत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें