आरएस पुरा। कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में राज्य सरकार द्वारा शरणार्थी परिवारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं देने पर सरकार को ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर वेस्ट पाकिस्तान की रिफ्यूजियों को राज्य की नागरिकता देने के साथ जम्मू-कश्मीर में पंचायत व विधानसभा चुनाव में मतदान करने का अधिकार दिया गया।
पाकिस्तान में अपनी संपत्ति छोड़ कर आए परिवारों को आज तक उनकी की जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को कृषि योग्य भूमि का मालिकाना हक दिया जाए। 60 वर्ष से खेतीबाड़ी करने वाले किसानों के नाम आज तक जमीन नही की गई। मोहन सिंह चौधरी ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि इन किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाए ताकि वह ऋण प्राप्त कर सकें।