अखनूर। कस्बे में म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने विभिन्न बाजारों में प्रयोग हो रहे 12 किलो पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान 4500 रुपये का चालान किया। साथ ही कई को चेतावनी भी दी।
मंगलवार को म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने बस अड्डा, मेन बाजार, सुंगल मोड़ सहित अन्य बाजारों में फुटपाथ पर समान हटाया। कई दुकानदारों को प्राथमिकता चेतावनी भी दी। कई-कई दुकानों पर छापामार कर 12 किलो पॉलीथिन जब्त कर 4500 रुपये चालान काटे। खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कस्बे में बाजारों और सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। संवाद