अखनूर में पूर्व मंत्री को समस्याएं बताते लोग।
अखनूर। विधानसभा क्षेत्र अखनूर, छंब, मढ़ व नगरोटा के विभिन्न मंडलों से आए शिष्टमंडलों ने सोमवार को पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीण विकास, शिक्षा, सड़क एवं भवन निर्माण और सिंचाई विभाग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।
शाम लाल शर्मा ने सभी परेशानियों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर शीघ्र इनका हल करने को कहा। शिष्टमंडलों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष फलाए मंडाल निहाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मथवार काली दास वर्मा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा फलाए मंडाल सुखदेव शर्मा, पंच स्वर्ण सिंह, रतन चंद, सूबेदार गुरविंदर सिंह व अन्य उपस्थित रहे। संवाद