फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस एससी सैल के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल भगत की अगुवाई में टीम ने रविवार को पंचायत भलवाल, बरदाल, कोटगढ़ी सहित अन्य इलाकों में दौरा करके लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। समस्याओं के लिए संबंधित विभाग अधिकारियों को अवगत कराया और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहन लाल भगत ने कहा कि सरकारी योजनाओं के खराब कार्यान्वयन के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। इसके कारण समाज का हाशिए पर रहने वाला वर्ग पीड़ित है। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोगों की परेशानियों दिनों दिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग बढ़ती बेरोजगारी और गैर-स्थानीय लोगों द्वारा संसाधनों के दोहन से चिंतित हैं। ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दों को उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें