फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में गांव स्लैड में युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
आरएस पुरा नई भर्ती नीति अग्निपथ का विरोध दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है
विज्ञापन
आरएस पुरा। नई भर्ती नीति अग्निपथ का विरोध दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र के गांव स्लैड़ में युवाओं ने इस भर्ती नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच तिलक राज के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस भर्ती नीति को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। विरोध जता रहे युवाओं ने कहा कि सरकार की इस नीति से देश का युवा पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएगा और उसका भविष्य अंधकार में चला जाएगा। युवाओं ने कहा कि सरकार इस योजना को वापस ले। यह युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस योजना को संशोधित करने की मांग की। पूर्व सरपंच तिलक राज ने कहा कि सरकार ने सेना में भी ठेकेदारी प्रथा शुरू कर दी है, जिससे युवाओं का मनोबल टूटा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस फैसले को जल्द से जल्द वापस ले अन्यथा देश का युवा इसी तरह सड़कों पर ही नजर आने वाला है। अग्निपथ योजनाओं को युवाओं के हितों के विपरीत करार देते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
तिलक राज ने कहा कि सरकार को इस योजना को वापस लेना चाहिए। ताकि देश के युवाओं का भविष्य संवर सके। उन्होंने कहा कि मात्र 4 साल सेना में युवाओं को भर्ती करके सरकारों का मजाक उड़ाने का काम कर रही है, जिससे उनमें भारी रोष है। पिछले 3 वर्षों से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई। लगातार सीमावर्ती युवा सेना में जाने के लिए शारीरिक मेहनत करने के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में 4 साल के लिए सेना में भर्ती करने की योजना लाकर सरकार ने इन युवाओं के साथ मजाक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें