जयौडियां के भलवाल ब्राह्मणा ब्लाक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जगदीश भगत
ज्यौड़ियां। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को बूथ स्तर पर मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की तरफ से तैयारियां चल रही हैं। देखने में आ रहा है कि कार्यकर्ता पार्टी के झंडों को बूथ स्तर पर पहुंचाने में लगे हैं।
छंब तथा अखनूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरफ से पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रति शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्ष को झंडे बाटें जा रहे हैं। अखनूर अध्यक्ष जगदीश भगत तथा खौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह भाऊ, चेयरमैन एमसी खौड़ तथा मंडल खौड के उपाध्यक्ष व पार्षद दीपक सिंह ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस खौड़ तथा अखनूर में धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपक सिंह भाऊ ने बताया कि 6 अप्रैल को हर बूथ के प्रति 10 कार्यकर्ताओं के घरों में भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। संवाद