फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारथी गांव में शिविर में 400 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
घगवाल के सारथी में स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन करते हुए बजुर्ग - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल। सीमाबर्ती गांव सारथी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. व्यास देव की ओर से रविवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। शिविर में सजर्न डॉ. भारत भूषण, डॉ. समृति व्यास, डॉ पूजा, डॉ शिवानी, डॉ शाक्षी, डॉ. मुनीश, डॉ. अनिल थापा की टीम ने सेवाएं दीं। डॉ. व्यास देव ने लोगों का स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से लोगों को परेशानी रहती थी, जिस पर उन्होंने सीमावर्ती गांव को चुना है। शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंचेे। डीडीसी सदस्य आशा रानी, समाजसेवी अभिनाश चौधरी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

निशुल्क शिविर लगा दवाइयां वितरित कीं
मीरां साहिब। कस्बे में रविवार को शिविर लगा कर लोगों की आंखों की जांचकर निशुल्क दवाइयां दी गईं। आरके वर्मा की अध्यक्षता में लगाए शिविर में डॉक्टरों ने लोगों की आखों की जांच की। रोगयों को वर्ष में एक बार आखों की जांच कराने के लिए कहा ताकि किसी प्रकार की समस्या होने पर उपचार हो सके।
जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने चौधरी ने कहा कि इस तरह के शिविर दूर-दराज गांव में लगाए जाने चाहिए ताकि बेहतर टेक्नोलाजी से लोगों की आंखों की जांच करने पर समय पर उपचार कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आज विशेष कर छोटे बच्चों के साथ युवा वर्ग के लोग अधिकतर समय मोबाइल का प्रयोग करते हैं, जिससे आंखें भी प्रभावित होती है और बच्चों के अभिभावाकों को चाहिए कि वह जरूरी होने पर ही बच्चों को मोबाइल का प्रयोग करने दें। ताकि आंखों का बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें