फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लोगों के हित में कार्य नहीं कर रही

विज्ञापन
अखनूर के गांव नाईवाला में हुई कांग्रेस की बैठक में मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद व अन्य।
विज्ञापन
अखनूर। गांव नाईवाला में शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने कहा कि भाजपा लोगों के हित में कार्य नहीं कर रही। लोग समस्याओं के समाधान के लिए भटक रहे हैं, जबकि भाजपा पूंजीपति पार्टी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई है। गरीबों को सुबह शाम रोजमर्रा की चीजें प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की हदबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि परिसीमन आयोग ने जो विधानसभा सीटें आवंटित की हैं। वह सही नहीं हैं। क्षेत्रों में लोगों की जोड़ने की कोई सुविधा नहीं है। लोगों की समस्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की जमात है, जो समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। कांग्रेस के दौरान देश में हर प्रकार का विकास कार्य और आपसी भाईचारा रहा है। मगर भाजपा सरकार के दौरान आम लोगों में दूरियां बढ़ी हैं। इस अवसर पर जसपाल सिंह, बंसी लाल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, रामपाल, कालिदास इत्यादि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें