आरएस पुरा। आरएस पुुरा-जम्मू सड़क मार्ग पर कोटली शाहदौला गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक बाइक चालक द्वारा महिला को टक्कर मार घायल कर दिया। महिला की पहचान भजन कौर (63) पत्नी मान सिंह निवासी कोटली शाहदौला के रूप में हुई। महिला को परिजनों द्वारा सेना के सतवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी जांचकर मृत लाया घोषित कर दिया।
शनिवार को महिला के शव को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक महिला के बेटे सुच्चा सिंह व सुरत सिंह फतेह सिंह आदि परिजनों ने बताया कि गांव में किसी की मौत होने पर भजन कौर उनके घर गई हुई थी। सड़क पार करते हुए एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिसे वहां मौजूद गांव के लोगों ने बाइक चालक को पकड़ा, जिसे मामूली चोटें आई थीं। पुलिस को सूचित करने पर अधिक भीड़ के चलते बाइक चालक भाग निकला। बाद में पुलिस के पहुंचने पर बाइक पुलिस के हवाले कर दी गई। परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। आरएस पुरा पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।