फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडी और कंडी क्षेत्र के लोग डीडीसी अध्यक्ष से मिले

विज्ञापन
छंब विधानसभा क्षेत्र की पहाडी और कंडी क्षेत्र की तहसील खडाहबली के लोगों का प्रतिनिधीमंडल जम्मू ?
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी अध्यक्ष से मिला। इस दौरान उन्हें तहसील कड़ाही बली की मुख्य समस्या बताई। सुरेश शर्मा ने बताया कि गांव ढांगरी से खड़ाह से होते हुए गांव बल्ली जाने वाली सड़क और खड़ाह से कानी टक्की जाने वाले दोनों का काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जल्दी कराया जाए।
विज्ञापन

खड़ाह से बल्ली और खड़ाह से कानी टक्की सड़क से आने जाने वाले लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये दोनों सड़क पैदल चलने योग्य नहीं है। गांव बल्ली के मोहल्ला राम दासिया में लिंक रोड जो कुल दो किलोमीटर और मुख्य सड़क से नई बस्ती बरमाना को जाता है। इन पर तारकोल बिछाई जाए। डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन बलबीर सिंह औऱ पीएमजीएसवाई के एक्एईएन रामपाल गुप्ता को पत्र लिखकर सभी सड़कों को प्राथमिकता के साथ जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए।
इस विषय में दोनों अधिकारियों ने बताया कि इन सभी सड़क को प्राथमिकता के साथ मार्च-अप्रैल तक शुरू करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर मंडल प्रधान बोध राज, पंच दर्शन लाल, मास्टर दर्शन लाल और ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें