अखनूर। गांव पलवां में भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक एसटी प्रदेश मोर्चा के सचिव देव राज भगत की अगुवाई में हुई। कार्यकर्ता ने पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के बारे में विचार-विमर्श किया।
देवराज भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में कई जनकल्याण योजनाएं शुरू की गई हैं। समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना जरूरी है। पूर्व सरकारों ने हमेशा दलित और गरीबों पर राजनीति करके उनसे खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकार के दौरान दलित, गरीब और बेसहारा को इंसाफ मिल रहा है। बैठक में राम लाल, शाम लाल, सातपाल आदि उपस्थित थे।