ज्यौड़ियां। खौड़ के सामुदायिक हाल चक्क मलाल में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसका नेतृत्व बीडीओ वरुण चौधरी कर रहे थे। सभी पचों व सरपंचों को पंचायती राज संस्था की जानकारियां देते हुए उनकी शक्तियों तथा कर्तव्यों के बारे में बताया।
एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कई तरह की जानकारियां मिलती हैं। एसडीएम ने पंचों व सरपंचों को बताया कि उपजिले में दो स्थानों पर सी-डायट के तहत कार्यक्रम चल रहे हैं। इस मौके पर बीडीसी बलबीर सिंह, सरपंच पठान सिंह, सवर्ण सिंह सहित सभी सरपंच व पंच उपस्थित रहे।