टीकाकरण केन्द्र पर फल वितरित करते भाजपा नेता
ज्यौड़ियां। मंडल खौड़ की पंचायत नरयाना में मंगलवार को टीकाकरण केंद्र पर पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल ने सरपंच एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी की अध्यक्षता में फल वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, राष्ट्रीय किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह जिला महामंत्री जीएस चिब उपस्थित रहे। टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता रवि, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रगुवीर, कार्यालय सचिव संजय भी उपस्थित रहे। संवाद
पंचायत कल्याणा में टीकाकरण अभियान चलाया
आरएस पुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायत कल्याणा में मंगलवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को महामारी से बचाने की वैक्सीन लगाई।
सरपंच युवराज सिंह की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान के दौरान भाजपा बॉर्डर वेलफेयर कमेटी के राज्य संयोजक बृजेश्वर सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा जिला संयोजक सूरत सिंह चारक विशेष तौर पर मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत के लोगों को टीके लगाए। लोगों से कहा कि वह महामारी से बचने के लिए इंजेक्शन जरूर लगवाएं। सरपंच ने कहा कि पंचायत के लोगों को टीकाकरण कराने में कोई परेशानी न हो। इसे ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा बॉर्डर वेलफेयर कमेटी के राज्य संयोजक बृजेश्वर सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के कारण टीकाकरण अभियान देशभर में तेजी के साथ चल रहा है। जल्द ही महामारी पर काबू पाया जाएगा।