फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की बैठक

विज्ञापन
राहुल गांधी के जम्मू आगमन को लेकर छंब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। राहुल गांधी के जम्मू आगमन की तैयारियां को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भारत प्रिय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की क्षेत्र के सीमावर्ती के कई गांवों में बैठकें हुईं। इस दौरान लोगों को राहुल गांधी के जम्मू आगमन को लेकर बताया और क्षेत्र के मुख्य कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के स्वागत के लिए जम्मू पहुंचने के लिये कहा।
विज्ञापन

लोगों ने भारत प्रिय को कई तरह की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि हम लोग बेहद मुश्किलों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चर्म सीमा पर है। हम लोग इस बार बदलाव चाहते हैं। भारत प्रिय ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों की बताई सभी समस्याओं को राहुल गांधी तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में रमेश वर्मा, चुन्नी लाल शर्मा, शाम चौधरी तथा अश्वनी चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें