ज्यौड़ियां। पंचायत सामोआ में मंगलवार विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने लाभ उठाया। सरपंच अनुराधा शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड नहीं बनने से पंचायत के लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। वे किसी भी तरह की सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।
लोगों ने इस समस्या को देखते हुए संचालन प्रबंधक आधार, जम्मू से शिविर लगाने का अनुरोध किया। शिविर 9 दिन तक चला, पांच दिन सामोआ में और चार दिन कोडवाला विस्थापित कॉलोनी में। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन , नंबर लिंक आदि कराए। अनुराधा ने कहा कि मैं संचालन प्रबंधक आधार, जम्मू और उनकी टीम का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने यह सुविधा लोगों को पंचायत में उपलब्ध कराई। संवाद