फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य का दर्जा बहाल किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खौड़ की तरफ से रविवार को एक जनसभा हुई। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि सीमावर्ती गांवों की जनता बेहद कठिनाइयों में जीवन व्यतीत कर रही है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। केंद्र सरकार ने 370 हटा कर राज्य का दर्जा खत्म किया है, जिससें राज्य के लोग अपने अधिकार पाने से वंचित हो गए हैं। राज्य का दर्जा बहाल किया जाए।
विज्ञापन

तारा चंद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के पास सौ वर्ष से राज्य का दर्जा था, जिसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को हमेशा विकास और अन्य विशेष पैकेज मिलते थे, जिसमें राज्य के छात्रों को विश्वविद्यालय और कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सीटें आरक्षित मिलने की छूट भी मिलती थी। राज्य में सिर्फ क्षेत्र के युवाओं को ही नौकरियां मिलती थीं, मगर राज्य का दर्जा खत्म करने पर दूसरे राज्य के युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। महंगाई इस कदर हावी है कि आम लोगों का जीना मुहाल है। केंद्र सरकार महंगाई की रोकथाम के लिए कोई पहल नहीं कर रही। कांग्रेस पार्टी 150 साल पुरानी है, जिसने देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस राज्य में फिर से राज्य बहाली की मांग करती है।
जनसभा में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब भी उपस्थित रहे। जिन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की गरीब जनता को परेशानियों के सिवाय कुछ नहीं दिया है। जनता परेशान है और विधानसभा चुनाव की ताक में है। सभा के दौरान क्षेत्र के बीस लोगों ने भाजपा से किनारा कर कांग्रेस का दामन थामा। उनका स्वागत ब्लाक कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया गया।
विज्ञापन

जनसभा में सरपंच मनजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सूरम सिंह, जगदीश राज, शाम चौधरी, कैप्टन रोशन लाल, अजीत डोगरा, सरपंच काली दास सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें