ज्यौड़ियां। मदन लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की रविवार को मासिक बैठक हुई। पंजीकरण के बाद ट्रस्ट की यह पहली कार्यात्मक बैठक थी। इसकी अध्यक्षता सतीश शर्मा ने की। बैठक ट्रस्ट के कामकाज और परिचालन आयामों पर चर्चा करने पर केंद्रित रही।
वक्ताओं ने ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा का कार्य कैसे किए जाएं, इस पर सुझाव दिए। अधिकांश वक्ताओं ने समाज के गरीब, दिव्यांग, पिछड़े वर्ग के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित किया। सतीश शर्मा ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए काम करने पर जोर दिया। जो बेरोजगारी के कारण अवसाद में जाने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में मदद करेगा। समाज के कई वर्ग ऐसे हैं जिन्हें इस कठिन समय में जीवित रहना मुश्किल हो रहा है। हमें उनके लिए काम करना होगा। उन्होंने तरोटी से पलांवाला तक सड़क निर्माण के अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा की। बैठक के बाद ट्रस्ट की गतिविधियों की शुरुआत करते हुए युवा खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया गया। सतीश शर्मा ने पौधरोपण किया जो आने वाले दिनों में खौड़ और अखनूर में जारी रहेगा।
बैठक में कुलदीप वर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रेम सिंह, भारत भूषण, गीता सिंह, रानो देवी और अन्य शामिल मौजूद रहे।