फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके साथ मोदी मनाएंगे इस बार की दिवाली?

Tue, 21 Oct 2014 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली श्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाएंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट करके बताया कि वो इस बार दिवाली कश्मीर के लोगों के साथ मनाएंगे। गौरतलब है कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में आए बाढ़ ने पूरे जन्नत को तबाह कर दिया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर कहा, '23 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर श्रीनगर में रहूंगा और दिवाली का दिन दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ से प्रभावित अपने भाई-बहनों के साथ बिताऊंगा।'

प्रधानमंत्री के इस कश्मीर दौरे से जाहिर है बाढ़ से तबाह हुए लोगों को काफी हौसला मिलेगा। प्रधानमंत्री बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ दिवाली मनाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि वो उनके साथ हैं।
विज्ञापन


जम्मू एवं कश्मीर में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ से 15 लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

राज्य में 60 साल बाद ऐसी बाढ़ देखी गई थी। इस बाढ़ में 280 से ज्यादा लोग मारे गए थे और राज्य की सार्वजनिक और निजी संपित्तियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं बुनियादी सुविधाओं की करोड़ों रुपयों क्षति हुई थी।

Will be in Srinagar on Diwali, 23rd October & will spend the day with our sisters & brothers affected by the unfortunate floods.— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2014
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें