फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी सिखों को आर्थिक मदद देगी एसजीपीसी

Tue, 21 Oct 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के बाढ़ पीड़ित सिखों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। यह फैसला फतेहगढ़ साहिब में एसजीपीसी की मीटिंग में लिया गया। एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के अनुसार कश्मीर में बाढ़ के दौरान वहां की सरकार ने उन्हें लंगर की व्यवस्था करने को कहा था, क्योंकि वहां लंगर बनाने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


उस दौरान लगातार कई दिनों तक एसजीपीसी की ओर से हजारों लोगों के लिए लंगर भेजा गया। एसजीपीसी की एक सब कमेटी कश्मीर पहुंची थी और वहां सिख परिवारों को हुए नुकसान का जायजा भी लिया गया था। सर्वे के आधार पर सिख परिवारों की सूची तैयार की गई थी। इसमें 124 सिखों के मकान ध्वस्त होने की जानकारी है। इनमें से पांच फीसदी पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं।

कुछ आंशिक रूप से हुए हैं। जो मकान पूरी तरह से टूट चुके हैं, उनके मालिकों को एक-एक लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को 25-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। एसजीपीसी की मीटिंग में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब एक सप्ताह बाद सब कमेटी श्रीनगर पहुंचेगी और पीड़ितों के बीच चेक बांटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें