मोदी के डोगरी बोलते ही पूरा सभागार मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मोदी जम्मू वालों का दिल जीत चुके थे। प्रधानमंत्री ने सामने दर्शकों की तरफ बैठे वयोवृद्ध भाजपा नेता प्रो. चमन लाल गुप्ता को मंच से पुकारते हुए कहा कि वह सभागार में पुराने-पुराने चेहरे देख रहे है। मोदी के भाषण शुरू करने से पूर्व ही सभागार में वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे गूंजने शुरू हो गए थे।
मुख्यमंत्री महबूबा जब भाषण देने लगीं तो पीडीपी के कार्यकर्ता जब उनका नाम लेकर नारे लगाने लगे तो उन्होंने उन्हें रोकते हुए कहा कि सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना किसी का नारा नहीं लगेगा।