फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Jammu: रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य, मां वैष्णो के दरबार भी जा सकते हैं पीएम मोदी

Fri, 16 Feb 2024 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा भी तैयारियों में जुटी है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर सहित अन्य जिलों से भीड़ लाने के लिए स्थानीय स्तर पर बैठकें जारी हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के एमए स्टेडियम में 20 फरवरी (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली में पहाड़ी और गुज्जर समुदाय के लोग भी जुटकर प्रतिबद्धता दिखाएंगे। दोनों समुदायों ने मोदी के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही स्टेडियम में मंच ने आकार लेना शुरू कर दिया है। रैली के लिए कुर्सियां व अन्य सामान जम्मू, पंजाब, पठानकोट आदि स्थानों से मंगवाया जा रहा है।

विज्ञापन


रैली के लिए भाजपा भी तैयारियों में जुटी है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर सहित अन्य जिलों से भीड़ लाने के लिए स्थानीय स्तर पर बैठकें जारी हैं। 19 फरवरी को पार्टी हाईकमान से कई दिग्गज नेता जम्मू आएंगे। स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। शुक्रवार को प्रदेश से सौ से अधिक पार्टी नेता 

नई दिल्ली में 17 से 18 फरवरी को हो रही राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम के वैष्णो देवी के दरबार के साथ बनिहाल स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की चर्चा की, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि रैली के लिए पार्टी कैडर व्यवस्थाएं कर रहा है। स्टेडियम में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य है। सुरक्षा एजेंसियां रैली के लिए रिहर्सल भी करेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम के मां वैष्णो के दरबार में नतमस्तक होने की संभावना, तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 20 फरवरी के जम्मू के प्रस्तावित दौरे के दौरान कटड़ा आने की भी संभावना जताई जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही रोपवे परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इस संबंध में प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। 

पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले भी लोकसभा चुनाव का बिगुल मां के दरबार में माथा टेकने के बाद ही बजाया था। इसलिए फिर से उनके मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाने की संभावना है। इस दौरान प्रकांड पंडितो द्वारा उप राज्यपाल की उपस्थिति में उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें