सेवा सप्ताह के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जम्मू, जम्मू रूरल और जम्मू पश्चिम के अलावा अखनूर और कश्मीर विस्थापित जिला की तरफ से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर राजीव चाढ़क निगरानी रखेंगे।
इंजीनियर गुलाम अली खताना कठुआ, बसोहली, सांबा और आरएस पुरा, पवन शर्मा को किश्तवाड़, डोडा, रामबन और उधमपुर, पूरण चंद को रियासी, पुंछ, राजोरी और नौशेरा की कमान सौंपी गई है। राजीव चाढ़क ने कहा कि राज्य स्तरीय पांच सदस्यीय कमेटी की तर्ज पर ही जिला स्तर पर पांच स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। मंडल स्तर पर दो दिवसीय कमेटी बनाई गई हैं।
गुलाम अली खटाना ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर, प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा जल संरक्षण और पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।