फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कांग्रेस को लगा झटका, 200 समर्थकों से साथ थापा भाजपा में शामिल

Thu, 12 Sep 2019 09:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : social media
विज्ञापन

जम्मू में कुंजवानी के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल कृष्ण लाल थापा 200 समर्थकों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। स्वागत कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, विधान परिषद के सदस्य विक्रम रंधावा और जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया की अध्यक्षता में कुंजवानी में हुआ।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर पर भाजपा और मजबूत होगी।  कवींद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के एजेंडे के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही है।

इस दौरान एमएलसी विक्रम रंधावा ने कहा कि गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के कुंजवानी में कृष्ण लाल थापा जानी-मानी शख्सियत हैं। उनके समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने से इस क्षेत्र में भाजपा और मजबूत हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के बाद बढ़ता जा रहा है भाजपा का दायरा

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भाजपा का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय में हुए एक कार्यक्रम में पीडीपी, राकांपा और वाल्मीकि समाज के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।
 
भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि पार्टी में बड़ी संख्या में आए दिन विभिन्न पार्टियों के नेताओं के अलावा प्रमुख लोगों के शामिल होने से भाजपा का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा में सबको सम्मान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 अस्थायी रूप से संविधान में जोड़ा गया था, लेकिन यह घिसा नहीं, बल्कि मजबूत होता गया। भाजपा ने 370 और 35-ए को हटाकर एक बार फिर साबित किया कि पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिए कार्य करती है। नेकां, पीडीपी और कांग्रेस से लगातार लोगों का विश्वास टूटता जा रहा है और इन पार्टियों को छोड़ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें