फुटबाल अंडर 19 बॉयज चैंपियनशिप का आयोजन
- फोटो : getty
जम्मू में आगामी 6 से 10 दिसंबर को हो रही 62वीं नेशनल स्कूल गेम्स फुटबाल अंडर 19 ब्वॉयज चैंपियनशिप की तैयारियां तेज की गई हैं। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की ओर से करवाई जा रही इस चैंपियनशिप में देशभर से तीस टीमों के खिलाड़ी शिरकत कर प्रतिभा दिखाएंगे। चैंपियनशिप को चार पूल में बांटा जाएगा।
इसमें खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों सहित करीब सात सौ लोग चैंपियनशिप में पहुंचेंगे। जिला खेल अधिकारी सुखदेव सिंह के अनुसार चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसमें रविवार से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में श्रीनगर में 61वीं नेशनल स्कूल गेम्स फुटबाल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में एमए स्टेडियम में छह दिसंबर को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह अन्य का पहुंचना प्रस्तावित है।