फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रमणि पंचायत घर परिसर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने द्रमणि पंचायत घर परिसर में बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य नारायण त्रिपाठी ने चिनार का पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सरपंच जोगिंदर कुमार ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन केवल 15% लोगों द्वारा पौधे लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से हम कितना कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में प्रदूषण देते हैं।
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और धीरे धीरे समाप्त होते पेड़ों के कारण आज गांव में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हम सबको पौधे लगाने होंगे। ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि हर पंचायत को हरा-भरा रखने के लिए प्रतिवर्ष पौधे लगाने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें