फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में फार्मासिस्ट का गोली मार के हत्या

Tue, 09 Jun 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यहां के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सोपोर शहर में मंगलवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस स्टॉप के खड़े मुहम्मद अल्ताफ शेख को गोली मार दी।'

शेख को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेख (45) इकबाल नगर का रहने वाला था। वह सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी हुर्रियत समूह से जुड़ा हुआ था। फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें