फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कोर्सों के डिस्टेंस एजूकेशन विभाग के प्रोस्पेक्टस जारी

Mon, 27 Jul 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डिस्टेंस एजूकेशन विभाग (दूरस्थ शिक्षा विभाग) में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए सोमवार से प्रास्पेक्टस जारी किए। जेयू कैंपस स्थित जेके बैंक के काउंटर में विभाग के प्रोस्पेक्टस दिए गए। प्रोस्पेक्टस के बारे में जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में विद्यार्थियों ने कैंपस पहुंचकर प्रोस्पेक्टस खरीदे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक जेयू कैंपस स्थित बैंक काउंटर में विद्यार्थियों ने लाइन में लगकर प्रोस्पेक्टस खरीदा। प्रोस्पेक्टस मिलने के बाद विद्यार्थियों ने कैंपस में ही अपने दोस्तों और अभिभावकों के साथ आवेदन प्रक्रिया से पहले सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को जाना।

जेयू कैंपस स्थित विभिन्न विभाग सहित मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थी अब डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में पीजी कोर्सों के लिए आवेदन भर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी किए प्रोस्पेक्टस के आधार पर विद्यार्थी अपना आनलाइन आवेदन भरकर अपने मनपसंद विषय के लिए पीजी कोर्स में दाखिला भर सकते हैं।
विज्ञापन


 विभाग की ओर से सात विषयों में पीजी कोर्सों के अलावा अंडर ग्रेजुएट कोर्स आदि करवाए जाते हैं। इस वर्ष विभाग की ओर से अंग्रेजी, हिंदी, डोगरी, सोशियोलाजी, उर्दू, कामर्स सहित पीजीडीबीएम विषयों में पीजी कोर्स करवाए जाएंगे।

प्रास्पेक्टस लेने के लिए गांधीनगर से आई राधिका गुप्ता और शिवानी गुप्ता ने कहा कि उन्होंने रेगुलर कोर्स के लिए एंट्रेंस परीक्षा दी थी। तीनों मेरिट सूची में नाम नहीं आने के बाद अब वह डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से दाखिले के लिए जल्दी ही अधिसूचना और प्रोस्पेक्टस जारी करके विद्यार्थियों के लिए बेहद आसान कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें