फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ पार्टी पर पेट्रोल बम हमला, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने किया दावा

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर शहर के जवाहर नगर इलाके में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने सोमवार की शाम पेट्रोल बम से हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सीआरपीएफ के पीआरओ संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की। वहीं, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ग्रेनेड हमले का दावा किया है।

विज्ञापन


वहीं एनआईए ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मुख्य साजिशकर्त्ता जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सोमवार को गिरफ्तार किया। अब जांच एजेंसी उसे जम्मू स्थित एनआईए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। यह हमला वर्ष 2017 में किया गया था।

बता दें 30 और 31 दिसंबर की रात को सीआरपीएफ  कैंप पर यह आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हुए थे जबकि दो अन्य घायल हुए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता के अनुसार पुलवामा के अवंतीपोरा में लेथपोरा गांव के फैय्याज अहमद मागरे को सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फैय्याज जैश-ए-मोहम्मद का ओवर ग्राउंड वर्कर है। वह हमले का मुख्य साजिशकर्ता रहा है। हमले के दौरान उसने आतंकियों को रहने के लिए जगह दिलाने के साथ ही हमले से पहले सीआरपीएफ कैंप की रेकी भी की थी। 

2001 में भी पीएसए के तहत 16 महीने तक गिरफ्तार रहा था। मुठभेड़ में ढेर हुए तीन आतंकियों की पहचान त्राल के नाजीपोरा निवासी फरदीन अहमद खांडे, द्रबगाम के मंजूर बाबा, पाकिस्तान के अब्दुल शकूर (रावलाकोट-पीओके) के तौर पर हुई थी।

लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ के 185 बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में 31 दिसंबर 2017 की रात लगभग दो बजे घुसे जैश  के आतंकियों ने जबरदस्त फायरिंग की थी। आतंकवादियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें