फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में हो सकती है पेट्रोल और राशन की किल्लत

Sun, 22 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के बर्फबारी वाले इलाकों में राशन और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई इस बार भी चुनौती रहेगी। हालांकि उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों को रियासत के दूरदराज और शीत लहर की चपेट में रहने वाले इलाकों में भंडारण क्षमता को बढ़ाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम के करवट बदलने के बाद रियासत के कई इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों और महीनों में भारी बर्फबारी के बाद कई इलाके देश और रियासत से सड़क मार्ग से कट जाएंगे। ऐसे वहां राशन और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई करना चुनौती रहेगा।

जम्मू संभाग में डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह के दूरदराज के इलाके खासतौर से मढ़वा, दच्शन, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ के पहाड़ी इलाकों के अलावा कश्मीर संभाग के दूरदराज इलाकों में बर्फबारी के बाद राशन और पेट्रोलियम पदार्थों की सख्त किल्लत हो जाती है।
विज्ञापन


विभागीय मंत्री के दिशा-निर्देशों के बाद उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग इन दिनों दूरदराज के इलाकों में राशन का भंडारण करने में जुटा हुआ है। हालांकि यह कितना कारगर रहेगा। इसका पता बर्फबारी के बाद के हालात से ही चल पाएगा।

उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों से कहा है कि वे रियासत में मौसम को देखते हुए अपनी भंडारण क्षमता को बढ़ाएं। खासतौर से शीत लहर की चपेट में रहने वाले इलाकों में पर्याप्त भंडार को सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें