फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार डल झील को बचाने के प्रति वचनबद्ध

Sun, 22 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि हेली सर्विस की तरह कश्मीर में हेली स्कीइंग भी प्रमोट होगी। इसकी यहां अपार संभावनाएं हैं। इसमें निजी भागीदारों को भी बड़े पैमाने पर शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन


वह किसी न किसी तरह से परोक्ष या अपरोक्ष रूप से इससे जुड़ें। इनके जुड़ने से पर्यटन के विकास को रफ्तार मिलेगी। वह श्रीनगर एयरपोर्ट से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग के लिए चॉपर सेवा शुरू करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप का मॉडल विकसित करना है, ताकि पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता बढ़ाई जा सके। इसी मॉडल के तहत 300 कमरों वाला सेंटूर लेक व्यू होटल विकसित किया जा रहा है, जो सैलानियों के ठहरने के लिए आदर्श स्थान होगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कश्मीर ने 25 साल तक आतंकवाद की मार झेली है, लेकिन अब बहुत कुछ बदल रहा है। देश के बड़े लोग कश्मीर को पुराने मुकाम पर लाने के लिए सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने टूर और ट्रेवल आपरेटरों से सरकार के काम में सहयोग करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि वे डल झील बचाने को लेकर भी वचनबद्ध हैं। इसमें वैज्ञानिक तरीके से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना है। इससे इसका संरक्षण होगा। डल झील में रहने वालों के लिए बेमिना में मॉडल कालोनी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें