एलजी मनोज सिन्हा ने दी बधाई
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को ईद के त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर बधाई। त्योहार मानवता की एकता में हमारे विश्वास की पुष्टि करने और गरीबों-वंचितों के प्रति परोपकारी होने का अवसर है। आशा करते हैं कि यह त्योहार भाईचारे को बढ़ाए, सभी के जीवन में शांति और खुशियां लाए। ईद मुबारक।'