पुलिस का कहना है कि टीकाकरण के नाम पर कोई भी एसएसएस आए तो उसका जवाब न दें। इसी से बचा जा सकता है। अन्यथा कोई भी ठग आपको शिकार बना सकता है। इससे पहले कोरोना काल में नौकरी देने के नाम पर ठगी के मामले भी सामने आ चुके हैं।
जम्मू में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कई ठग सक्रिय हो गए हैं। ठग लोगों को वैक्सीनेशन के नाम पर पंजीकरण का झांसा देकर बैंक की जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद ओटीपी से पैसों की धोखाधड़ी हो रही है। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ठगों की ओर से मोबाइल फोन पर एक एसएमएस भेजा जा रहा है। इसमें एक लिंक आ रहा है। लिंक के माध्यम से लोगों को पंजीकृत होने को कहा जाता है। जैसे ही इस एसएमएस पर कोई जबाव दिया या लिंक क्लिक किया तो कुछ जानकारियां मांगी जाती है। जिसे साझा करने पर बैंक खाते की जानकारी मांगी जाती है। बैंक खाते की जानकारी देते ही ठग लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।
साइबर पुलिस जम्मू के एसएसपी नरेश शर्मा का कहना है कि अभी तक हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया और न ही किसी ने शिकायत की है। लेकिन इस तरह के एसएमएस जरूर सर्कुलेट हो रहे हैं। इसकी जानकारी साइबर पुलिस के पास पहुंची है। लिहाजा एहतियात के तौर पर एक अलर्ट जारी किया गया है, ताकि लोग सतर्क हो जाएं।