तहसीलदार खौड़ से निर्माण श्रमिकों का प्रतिनिधिमण्डल मिला, वर्ष 2021-22 की बच्चों की छात्रवृत्ति जार?
ज्यौड़ियां। खौड़ के समाजसेवी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को खौड़ के निर्माण श्रमिकों का प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार मोनिका शर्मा से भेंट कर अपने वास्तविक मुद्दों पर चर्चा की। श्रमिकों ने तहसीलदार को बताया की भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की तरफ से वर्ष 2021-22 के लिए छात्रवृत्ति जारी नहीं की गई है।
समाजसेवी देवेंद्र सिंह ने श्रमिकों की समस्या को विस्तार से तहसीलदार के सामने रखा। तहसीलदार मोनिका शर्मा ने श्रमिकों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सहायक श्रम आयुक्त से इस मामले में बात करेंगी। देवेंद्र सिंह ने कहा कि इन श्रमिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग समय पर छात्रवृत्ति जारी नहीं कर रहा है, जिसके कारण वे आज खौड़ में एकत्रित हुए और तहसीलदार को मजदूरों की सूची के साथ पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उन्हें तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि उनकी छात्रवृत्ति जल्द ही जारी कर दी जाएगी, लेकिन अगर बोर्ड पंद्रह दिन के भीतर ऐसा करने में विफल रहा तो सभी मजदूर आंदोलन शुरू कर देंगे, और खौड़ में प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर रमेश लाल, अशोक कुमार, दिलावर सिंह, हरबंस लाल, ओम प्रकाश, बिशन सिंह, राम लाल, केवल कृष्ण, अंग्रेज सिंह, जनक राज आदि उपस्थित थे।