फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी ने कहा: अनुच्छेद-370 दफन नहीं हुआ, मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित

Sun, 18 Jul 2021 11:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी अध्यक्ष के पाकिस्तान से बातचीत के बयानों पर एडवोकेट सेठी ने कहा कि बातचीत से ही मसलों का हल होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। पाकिस्तान से बैक चैनल से ही सही, अभी भी बातचीत चल रही है। शांति स्थापित करने के लिए पीएम मोदी स्वयं पाकिस्तान पहुंच गए थे।
विज्ञापन
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुच्छेद-370 और 35-ए दफन नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है, इसलिए जो लोग कह रहे हैं कि अनुच्छेद 370 दफन हो गया, वे झूठ बोल रहे हैं। यह बात पीडीपी में राजनीतिक मामलों की कमेटी के नवनियुक्त सदस्य एडवोकेट अनिल सेठी ने कही। शनिवार को संभागीय मुख्यालय जम्मू में पीडीपी नेताओं ने एडवोकेट अनिल सेठी और रमेश कौल के स्वागत में कार्यक्रम करवाया। 

विज्ञापन


सेठी ने कहा कि जम्मू संभाग के लोगों को विभाजनकारी ताकतों को हराना होगा। जम्मू ने सांप्रदायिकता की राजनीति को ज्यादातर नकारने का काम किया है। पीडीपी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। बीते कुछ सालों से विभाजनकारी ताकतें सत्ता में हैं, लेकिन पीडीपी अपनी विचारधारा पर अडिग है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें