जम्मू कश्मीर के पूर्व मु्ख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर से राज्य में सरकार गठन में हो रही देरी के कारण पीडीपी पर निशाना साधा। उमर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'सरकार गठन पर पीडीपी का रवैया भ्रामक और अजीब है।'
उमर ने ट्विटर पर लिखा, 'राज्यपाल वोहरा के साथ बैठक करने के बाद महबूबा ने जो कहा था, वह यह नहीं है। अब स्टैड में परिवर्तन क्यों? यह भ्रामक है। वह अब राज्य में विश्वास बहाली के कदम (सीवीएम) क्यों नही चाहती हैं। '
This is confusing. Now they DON'T want CBMs #strange - Mehbooba didn’t seek CBMs to form Govt: Baig - Rising Kashmir https://t.co/3uPhROcXVG— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 16, 2016
सरकार गठन को लेकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग के बयानों में विरोधाभास पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
इस माह के पहले सप्ताह में राज्यपाल वोहरा के साथ बैठक के बाद महबूबा ने पत्रकारों को कहा था कि, 'नई सरकार बनाने से पहले वह केंद्र से विश्वास बहाली के कुछ कदम चाहती है।'
एक दिन पहले बेग ने जम्मू में कहा था कि, 'पीडीपी प्रमुख सीबीएम नहीं चाहती बल्कि पीडीपी और भाजपा के बीच गठबंधन के एजेंडे को लागू करने का अश्वासन चाहती हैं। 'गौरतलब है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से सात जनवरी से जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।