फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने ग्रेजुएट होने से पहले ही ले ली कानून की डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की समाज कल्याण मंत्री आसिया नक्काश ने ग्रेजुएट होने से पहले ही विधि स्नातक (एल.एलबी.) की डिग्री हासिल कर ली। पहली नजर में ही चौंकाने वाली यह जानकारी चीफ इलेक्टोरल अफसर (जम्मू- कश्मीर) की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल हुई है।
विज्ञापन


जिसमें आसिया द्वारा भरे गए एफिडेविट हैं, जिनमें उनकी सभी जानकारी उपलब्ध है। आसिया से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि विश्वविद्यालय से प्राप्त करें। उनके मुताबिक यह टाइपिंग एरर हो सकता है।

वेबसाइट पर मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक आसिया ने वर्ष 1992 में पहले बैचलर ऑफ लॉ किया और बाद में वर्ष 1996 में बीए। वेबसाइट के अनुसार आसिया ने जो एफिडेविट भरा है।
विज्ञापन


उस एफिडेविट के सीरियल नंबर 10 के पार्ट-1 में भरे गए ब्यौरे के मुताबिक वर्ष 1996 में उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से बीए किया है, जबकि पार्ट-2 में उन्होंने लिखा है कि वर्ष 1992 में उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की है।

मैं एक लॉ ग्रेजुएट हूं, इसमें कोई शक नहीं

सवाल यह है कि कोई ग्रेजुएट होने से पूर्व कैसे कानूनी शिक्षा प्राप्त कर सकता है। हालांकि अब इसका भी प्रावधान है कि 12वीं कक्षा के बाद कानूनी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

इसके लिए पांच साल का कोर्स है, लेकिन जिस वर्ष में आसिया नक्काश ने कानूनी शिक्षा प्राप्त की है, उस समय यह कोर्स कश्मीर विश्वविद्यालय में शुरू ही नहीं हुआ था। जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के अनुसार घाटी में इस कोर्स की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई।

इस सिलसिले में जब आसिया नक्काश से अमर उजाला ने संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता कि यह एरर कैसे हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं एक लॉ ग्रेजुएट हूं, इसमें कोई शक नहीं बाकी हम देखेंगे कि यह क्या मामला है।
विज्ञापन

मैं कुछ कहूंगी, तब भी आप कुछ बोलेंगे

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि किस वर्ष में आपने लॉ किया है तो उन्होंने हंसकर टालते हुए कहा कि मैं कुछ कहूंगी, तब भी आप कुछ बोलेंगे, इसलिए आप इस बात की पुष्टि कश्मीर विश्वविद्यालय से करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार दस्तावेज नहीं भरे। मैंने चौथी बार भरे हैं। इससे पूर्व कारपोरेटर के लिए भी भर चुकी हूं। कुछ गलती हुई होगी, हम देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें