फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी पूर्व विधायक पीसी में शामिल, कहा- पीडीपी में चलता था भाई-भतीजावाद

Sat, 22 Dec 2018 12:14 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडीपी से अलग हुए पूर्व विधायक आबिद अंसारी औपचारिक रूप से शुक्रवार को पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष सज्जाद गली लोन ने आयोजित समारोह में उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीसी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव से पूर्व किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आबिद अंसारी ने कहा कि पीडीपी में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का बोलबाला है, जिस कारण कदम उठाया है।

प्रेसवार्ता में सज्जाद गनी लोन ने रियासत में जल्द चुनाव होने चाहिए। उमर अब्दुल्ला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनाव करवाने की मांग नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने हाल ही में 35ए को मुद्दा बनाते हुए पंचायत व निकाय चुनाव का बहिष्कार किया था। वहीं, डा. फारूक अब्दुल्ला के स्वायत्ता को लेकर दिए बयान पर कहा कि वह सच बोलें। लोन ने कहा इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, लेकिन पहले श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें