पूर्व विधायाक डॉ. शफी अहमद वानी
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीडीपी के एक और पूर्व विधायक डॉ. शफी अहमद वानी ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। 61 वर्षीय डॉ. शफी पिछले चुनाव में बडगाम जिले के बीरवाह से पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। हाल ही में कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।
दो दिन पहले बारामूला व बांदीपोरा जिले के प्रभारी इरशाद रसूल ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पीडीपी से नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों में करीब एक दर्जन वरिष्ठ नेता पीडीपी का दामन छोड़ चुके हैं।
वीरवार को पीडीपी से उत्तरी कश्मीर के बारामूला और बांदीपोरा के जिलाध्यक्ष ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। हालांकि उनके पार्टी छोड़ने के फैसले के कारणों का पता नहीं चल सकता है। उन्होंने कहा था कि मैं पीडीपी की मूल सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना त्याग पत्र पार्टी अध्यक्ष (महबूबा मुफ्ती) को भेज दिया है।