फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गेट का पेपर देने के लिए 319 छात्र हाईवे बंद होने के चलते श्रीनगर से किए गए एयरलिफ्ट

Sun, 10 Feb 2019 02:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्फबारी तथा जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने के कारण राज्य सरकार के प्रयास से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट एग्जाम (गेट) के दूसरे चरण में शामिल होने वाले श्रीनगर के 319 विद्यार्थियों को शनिवार को विशेष विमान से जम्मू लाया गया। इसके साथ ही 39 नागरिक व पर्यटक भी एयरलिफ्ट किए गए। जम्मू से 180 नागरिकों को विमान से श्रीनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को 179 विद्यार्थियों को विशेष विमान से जम्मू लाया गया था। इसके साथ ही उमरा कर लौटे 180 यात्रियों को भी दिल्ली से श्रीनगर पहुंचाया गया था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मामले का संज्ञान लेते हुए श्रीनगर व दिल्ली में फंसे ऐसे सभी लोगों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने की हिदायत दी थी।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के दौरान फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए विमानन कंपनियां अतिरिक्त उड़ान भर रही हैं। यह अतिरिक्त उड़ानें सोमवार तक जारी रहेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली एयरपोर्ट ने भी ट्वीट कर बताया कि पिछले तीन दिन के दौरान श्रीनगर को जाने वाली 28 उड़ानों को रद्द किया गया। परिचालन शुरू होने के बाद शनिवार को 20 से ज्यादा विमानों ने श्रीनगर के लिए उड़ान भरी। मालूम हो कि भारी बर्फबारी के चलते पिछले दिनों से कश्मीर का संपर्क दुनिया से कट गया था। इसके अलावा इस सप्ताह श्रीनगर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें