फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में बदलाव लाने की कवायद शुरु

Sun, 29 Mar 2015 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी भाजपा गठबंधन की समन्वय समिति ने जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की दशा में सियासी और प्रशासनिक सुधार के कदमों के अलावा संस्थानों को मजबूती प्रदान करने का फैसला लिया है। ताकि बेहतर तरीके से गठबंधन सरकार अपना काम कर सकें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा और पीडीपी के पांच-पांच सदस्यों वाली समन्वय समिति (को-आर्डिनेशन कमेटी) की शुक्रवार रात को हुई बैठक में पारदर्शी भर्ती नीति और तबादला नीति पर काम करने काम किया जा रहा है।

जन समस्याओं को दूर करने खासतौर से जम्मू और श्रीनगर शहरों में यातायात की समस्या और जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे में यातायात को सुचारु बनाने की दिशा में कदम उठाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों का लाभ रियासत के दूरदराज के इलाकों तक पहुंचे इस दिशा में भी जरूरी कदम उठाने का फैसला लिया गया। सरकारी आवासों में से अनाधिकृत कब्जा धारकों को हटाने का भी फैसला लिया गया।

समिति की बैठक में पीडीपी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती, भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह, सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग,  मंत्री चौधरी लाल सिंह, अब्दुल रहमान वीरी और नईम अख्तर शामिल रहे।
विज्ञापन


बहरहाल जम्मू में न होने की वजह से दो सदस्यों भाजपा सांसद थुपस्टान छिवांग और पीडीपी सांसद तारिक हमीद करा बैठक में मौजूद नहीं रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें