पठानकोट हमले के आरोप में पुलिस ने दो संदिग्धों को सूरनकोट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों के संबंध आईएसआई के साथ होने का पता चला है और वह सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तस्वीरें भी पाकिस्तान को भेजा करते थे।
आरोपियों के हवाला रैकेट में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जीआईसी) जम्मू भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में उनके तार आतंकियों से जुड़े होंगे।
बताया जाता है कि हमले में पंजाब पुलिस ने एक संदिग्ध इरशाद अहमद को गिरफ्तार किया था, जो पुंछ का रहने वाला है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 30 वर्षीय सज्जाद हुसैन और 27 वर्षीय मोहम्मद अकरम को पकड़ा है।