फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति ने विद्यार्थियों को सिखाए योग से तनाव को दूर करने के गुर

Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
योग करते छात्र - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति की तरफ से बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें पहले दिन काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर योग के विभिन्न प्रकार के आसनों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष योग के नेतृत्व में सुबह के समय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले विद्यार्थियों का बताया गया कि नियमित योग करने से शरीर को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। बड़े से बड़े तनाव को योग से दूर किया जा सकता है।
शरीर को निरोग बनाने में योग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी विद्यार्थी सुबह के समय योग जरूर करे। इसके बाद बोध राज ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आसन करवा कर इनके लाभ के बारे में बताया। विद्यार्थियों को बताया कि हर आसन का अलग लाभ है।
विज्ञापन

योग के साथ बड़ी से बड़ी बीमारी को दूर किया जा सकता है। प्रिंसिपल सुनील शर्मा ने विद्यार्थियो को योग के आसन सिखाने के लिए पतंजलि योग समिति की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर बंसी प्रेमी, गौरव सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें