हमले में घायल पुलिसकर्मी आशिक हुसैन
- फोटो : FILE PHOTO
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार से पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बुधवार रात लगभग 7:30 बजे पुलिस कांस्टेबल को निशाना बना कर हमला किया जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल पुलिसकर्मी की पहचान आशिक हुसैन के रूप में हुई है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए तुरंत श्रीनगर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायल पुलिसकर्मी शाबिर अहमद कुल्ले का पीएसओ है जो की नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेता हैं।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने आशिक पर शहर के बाहर एक पेट्रोल पंप के पास हमला किया। हालांकि अभी घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि घाटी में सुरक्षाबलों को आतंकियों ने लगातार निशाने पर लेते हुए हमले किये हैं।
#FLASH: Terrorists opened fire on a police constable, Ashiq Hussain, in Jammu and Kashmir's #Shopian; condition stable. More details awaited pic.twitter.com/gZ67EBCQS7
— ANI (@ANI) October 25, 2017