फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने के लिए बस इस कागज का करें इस्तेमाल, आसानी से हो जाएगा काम

Sat, 24 Dec 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पासपोर्ट आवेदन में होगी आसानी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पासपोर्ट बनाने में अब पैन कार्ड की जन्मतिथि को मान्य मानने से रियासत के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, आतंकवाद से ग्रस्त राज्य और 370 होने की वजह से कई ऐसी शर्तें हैं, जिनको पूरा करते करते लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। जहां तक कि रियासत के अधिकतर लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है।
विज्ञापन


अब इससे काफी लाभ मिलेगा। अब तक सिर्फ थाने और दसवीं के डिप्लोमा को ही जन्मतिथि के लिए मान्य माना जाता था। 26 दिसंबर से इसे रियासत में लागू किया जाएगा। केंद्र की तरफ से पासपोर्ट विभाग को इसका आदेश जारी हो गया है। इसके साथ कई अन्य राहतें भी देने की तैयारी है।

जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में पासपोर्ट बनाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब यह बहुत आसान होगा। उल्लेखनीय है कि पासपोर्ट के लिए सबसे अहम दस्तावेजों में जन्मतिथि शामिल है। यह दस्तावेज या तो थाने से मिली जन्मतिथि प्रमाणपत्र के रूप में मान्य माना जाता था या फिर दसवीं के डिप्लोमा की जन्मतिथि को मान्य माना जाता था। अब जिसके पास पैन कार्ड होगा, उसकी जन्मतिथि भी मान्य होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैन कार्ड की मदद से ऐसे आसान होगा काम

पैन कार्ड से आसान होगा आवेदन - फोटो : डेमो फोटो
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जम्मू विमर्श आर्यन का कहना है कि केंद्र की तरफ से इसका आदेश जारी हुआ है। देश में हर जगह यह लागू हो रहा है। इससे लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी। कई लोगों के पास डिप्लोमा और थाने की जन्मतिथि दोनों ही नहीं होती।

जब कभी जल्दी पासपोर्ट बनाना होता है तो वह लोग जन्मतिथि का दस्तावेज बनाने के लिए काफी दौड़ करते हैं, लेकिन पैन कार्ड अधिकतर लोगों के पास मौजूद रहता है, जो अब पासपोर्ट के लिए काफी होगा। इसके लिए आधार कार्ड की भी आवश्यकता होगी। केंद्र के इस निर्णय से लोगों को काफी मदद मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें