फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान, कोहरे की मार झेल रहा उत्तर रेलवे

Sun, 19 Nov 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने से परेशान यात्री - फोटो : sanjay gupta, amar ujala
विज्ञापन
ट्रेनों की लेट-लतीफी लगातार जारी है। फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन पर रविवार को दर्जन भर ट्रेनें देर से आईं। इस वजह से यात्रियों को तमाम दिक्कतों का समाना करना पड़ा है। दिल्ली-पठानकोट-अंबाला से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें कोहरे की मार झेल रही हैं।
विज्ञापन

जम्मू स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की ठंड में पर्याप्त जगह बैठने की न होने पर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाओं का अभाव होना।
भीड़ बढ़ने के कारण ज्यादातर यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ता है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन उचित सुविधा देने की बात करता है, लेकिन जमीनी धरातल पर कुछ ज्यादा फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। रविवार को हिमगिरी तकरीबन आठ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें लेट से जाने वाली ट्रेनों का समय

रेल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन संख्या      देरी से आने का समय
13151         03.47
19803          01.00
12237          03.00
12473          01.00
22431          04.00
12238          02.00
12355           06.27
12919           01.41
18101           03.52
54651           07.32
22432           03.36
12331           08.33    
12356           02.20 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें