फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Assembly Polls: 'प्रतिबंधित जमात नेताओं को टिकट दे सकती थी पीडीपी', पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष का दावा

Sun, 01 Sep 2024 09:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा ने कहा कि पीडीपी ने हमेशा समावेशी राजनीति और विभिन्न समूहों के साथ जुड़ाव को प्राथमिकता दी है, चाहे उनके वैचारिक संबंध कुछ भी हों।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के युवा विंग के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा ने कहा कि अगर प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व ने पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से संपर्क किया होता तो पीडीपी सीटों के आवंटन पर विचार करती, ताकि लोकतांत्रिक ढांचे के भीतर सभी आवाजों को एक साथ लाया जा सके। भले ही इसका मतलब कई सीटों की बलि देना होता, हम उन्हें समायोजित करते। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने हमेशा समावेशी राजनीति और विभिन्न समूहों के साथ जुड़ाव को प्राथमिकता दी है, चाहे उनके वैचारिक संबंध कुछ भी हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारा पुलवामा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी टिप्पणी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के उन बयानों के बाद आई है, जिसमें उन्होंने सरकार से जमात-ए-इस्लामी पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया था ताकि वह चुनाव लड़ सके। महबूबा ने शुक्रवार को कहा था कि अगर जमात-ए-इस्लामी चुनाव लड़ना चाहती है, तो यह एक अच्छी बात है। लोकतांत्रिक विचारों की लड़ाई है। सरकार को इस पर से प्रतिबंध हटाना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें