फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में हुए शामिल, घरों में कंजक पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। श्री दुर्गा अष्टमी और रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा की गई। लोगों ने चिनाब में साख विसर्जन किया। वीरवार को क्षेत्र के सभी मंदिर बेहतरीन तरीके से सजाए गए थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेकने पहुंचे। लोगों ने पूजा अर्चना करके कंजक पूजन कर प्रसाद वितरित किया। कई लोगों ने इस मौके पर घरों में लगाई साख को चिनाब दरिया में विसर्जित किया। कस्बे के दुर्गा मंदिर, कमेशवार मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के पक्का डंगा मोहल्ले में दुर्गा पूजन का समापन हुआ। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा कस्बे के राजा बाजार, मेन बाजार, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में गुजरी। संवाद
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा रवाना
अरनिया। नवरात्रों के पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा रवाना हो गई है। इसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग ले रहे हैं। वीरवार को आदर्शन गांव अला से करीब 25 श्रद्धालुओं के इस जत्थे को गांव वालों ने बैंड बाजे व माता के जयकारों के साथ रवाना करवाया। यात्रा में शामिल साहिल कुमार, नरेश कुमार, दीपक चंद, राकेश कुमार व रमेश चंद ने बताया कि वह दस वर्षों से मां वैष्णो देवी जी दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते आ रहे हैं। बताया कि पहले दिन नगरोटा के कौल कंडोली मंदिर में विश्राम करेंगे। इसके बाद भवन के लिए प्रवेश करेंगे। संवाद
गांव भोमाल के कालिका मंदिर में पूजा
अखनूर। गांव भोमाल स्थित कालिका धाम मंदिर में भंडारा लगाया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मां काली के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पूर्व विधायक राजीव शर्मा, प्रधान कुलदीप सिंह ने भी सहयोग किया। बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, लाल चंद, विजय थापा, पंच मेजर राम, मुकेश, रितेश शर्मा उपस्थित थे ।संवाद
विज्ञापन

बाबा हरदेव का जन्मदिन मनाया
विजयपुर। गांव गुड़ा सलाथिया में वीरवार को बाबा हरदेव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सलाथिया बिरादरी के लोगों ने बाबा हसल देव जी को श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। बिरादरी के लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बाबा हसल देव जी का जन्म दिवस मनाकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। पंकज सलाथिया, विशंभर सिंह सलाथिया, कालू सलाथिया, लवलू सलाथिया, मास्टर चरणजीत सिंह, बंटू सलाथिया, बुग्गा सलाथिया, मास्टर मंगा सलाथिया मौजूद थे।
श्रीराम मंदिर में 17 को कार्यक्रम
अखनूर। ऐतिहासिक श्री राम मंदिर पूली वाले में 17 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिव सराफ ने बताया कि मंदिर में नए महंत मौनी बाबा की महांती के लिए विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें देशभर से साधू भाग लेंगे। उन्होंने बताया केरल, तमिलनाडु, मुथरा, काशी, दिल्ली, गया सहित अन्य क्षेत्रों से नामी साधू मौके पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सुबह पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ के बाद भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर अशोक शास्त्री, डीएन अबरोल, शिव महाजन, पवन शर्मा, कुलदीप शर्मा, अजीत सिंह , रामघन गुप्ता आदि मौजूद थे।
राधाकृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापित
ज्यौड़ियां। गांव लोअर मट्टू के राधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का समापन हो गया। वीरवार को अंति दिन मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर भंडारा लगाया गया। मौके पर सतपाल मट्टू, अवतार मट्टू, शमशेर सिंह, पुजारी पंडित घसीटा राम ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें